पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Prabhasakshi Image

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल से शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 230.95 अंक टूटकर 76,521.02 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 57.15 अंक फिसलकर 23,937 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई, 23 जुलाई पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 230.95 अंक टूटकर 76,521.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 57.15 अंक फिसलकर 23,937 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

वहीं, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.15 प्रतिशत उछला। जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट में है।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 819.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 0.92 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़