Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

Washington
ANI
अभिनय आकाश । Aug 18 2026 6:42PM

मंत्रालय ने एक बयान में कहा यह सच नहीं है कि अमेरिका में पहले रणनीतिक निवेश प्रोजेक्ट के लिए सेमीकंडक्टर पर चर्चा की जा रही है।

दक्षिण कोरिया के उद्योग मंत्री किम जंग-क्वान वाशिंगटन में निवेश पैकेज और उससे जुड़े टैरिफ़ मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। इसी बीच, दक्षिण कोरिया के उद्योग मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका में सियोल की निवेश प्रतिबद्धताओं के तहत सेमीकंडक्टर को पहले प्रोजेक्ट के तौर पर माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने एक बयान में कहा यह सच नहीं है कि अमेरिका में पहले रणनीतिक निवेश प्रोजेक्ट के लिए सेमीकंडक्टर पर चर्चा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Russia में सेना-हथियार उतारते ही किम जोंग के आगे गिड़गिड़ाए ट्रंप, NATO देशों के बीच खलबली मची

यह खंडन एक स्थानीय अखबार की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि दक्षिण कोरिया ने शुरू में एक ऊर्जा प्रोजेक्ट पर विचार किया था, लेकिन वाशिंगटन द्वारा अमेरिका में मेमोरी चिप उत्पादन सुविधाओं में निवेश के लिए ज़ोरदार अनुरोध के बाद अपना रुख बदल लिया। मंत्रालय ने पुष्टि की कि सियोल और वाशिंगटन संभावित निवेश प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन विवरण बताने से इनकार कर दिया। मंत्रालय ने कहा सरकार रणनीतिक निवेश प्रोजेक्ट्स के संबंध में अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत कर रही है।" 'द कोरिया हेराल्ड' के अनुसार, "हम दोनों देशों के बीच बातचीत की खास बातों की पुष्टि नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने South Korea के साथ प्रस्तावित सैन्य अभ्यास में कटौती का आदेश पेंटागन को दिया

किम रविवार को वॉशिंगटन के लिए रवाना हुए। इससे पहले, 22-25 जुलाई के दौरान उन्होंने निवेश और जहाज़ बनाने के क्षेत्र में सहयोग पर केंद्रित दौरा किया था। अमेरिका पहुँचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किम ने कहा कि सियोल की योजना अगस्त के आखिर या सितंबर की शुरुआत में पहले प्रोजेक्ट की घोषणा करने की थी।

हालाँकि, बातचीत के आखिरी चरण में पहुँचने पर कुछ और व्यावहारिक मुद्दे सामने आए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़