SpaceX को पहली तिमाही में 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा, बढ़ा राजस्व

सार्वजनिक कंपनी बनने के बाद स्पेसएक्स को अपनी पहली तिमाही में 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है। हालांकि, वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से यह कम है और कंपनी का राजस्व 90 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7.8 अरब डॉलर पहुंच गया है।
न्यूयॉर्क, पांच अगस्त (एपी) सार्वजनिक कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट में स्पेसएक्स ने घाटा दर्ज किया है। हालांकि, यह वॉल स्ट्रीट द्वारा लगाए गए अनुमानों से कम है। साथ ही कंपनी के राजस्व में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
कंपनी ने विशेष रूप से कृत्रिम मेधा (एआई) पर अपने खर्च में काफी बढ़ोतरी की है। एलन मस्क द्वारा संचालित इस कंपनी को जून में समाप्त तिमाही के दौरान 54.1 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ, जो वित्तीय विश्लेषकों के अनुमान के आधे से भी कम है। कंपनी का राजस्व बढ़कर 7.8 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 90 प्रतिशत से अधिक है।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का सबसे बड़ा नकदी स्रोत इसका कनेक्टिविटी कारोबार रहा, जिसमें राजस्व सालाना आधार पर 66 प्रतिशत बढ़ा। इसकी वजह स्टारलिंक उपग्रह संचार सेवा के ग्राहकों की संख्या का दोगुना होकर 1.2 करोड़ पहुंचना रहा। विश्लेषकों के साथ बातचीत में मस्क ने कहा, ‘‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी समय स्टारलिंक दुनिया के अधिकांश इंटरनेट की आपूर्ति करेगी।’’ मंगलवार को नियमित कारोबार के दौरान स्पेसएक्स का शेयर नौ प्रतिशत चढ़ा, लेकिन बाजार बंद होने के बाद की कारोबारी अवधि में इसने बढ़त का अधिकांश हिस्सा गंवा दिया।
अन्य न्यूज़













