India US Trade: द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी दल पहुंचा भारत

India US Trade: द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी दल पहुंचा भारत
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों के दो-सदस्यीय दल ने इस महीने भारत का दौरा किया। अधिकारियों के अनुसार बातचीत के दौरान व्यापार और सीमा शुल्क सुगमता से जुड़े प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। भारत प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में अमेरिकी बाजार में कम शुल्क की मांग कर रहा है।

व्यापार और सीमा शुल्क सुगमता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अमेरिकी अधिकारियों के दो-सदस्यीय दल ने इस महीने भारत का दौरा किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्ष नियमित संपर्क में हैं।

अधिकारी ने कहा, दो-सदस्यीय दल यहां आया था, जिसने व्यापार और सीमा शुल्क सुगमता पर चर्चा की। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था। हालांकि, शुल्क परिदृश्य में हुए बदलावों के कारण इस समझौते पर आगे बातचीत जारी है।

भारत अमेरिकी बाजार में अपने लिए बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम शुल्क की मांग कर रहा है। ये टिप्पणियां इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मध्यावधि चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार इन चुनाव नतीजों का व्यापार समझौते की बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़