Stock Market Updates: बढ़त के साथ खुला बाजार, आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर

सेंसेक्स 140.5 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 61,904.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 41.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18305 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी नजर आ रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं। बाजार में सेंसेक्स करीब 140 अंक की बढ़त है। सेंसेक्स 140.5 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 61,904.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 41.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18305 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। COALINDIA, BAJAJFINSV, ADANIENT, TATAMOTORS, INDUSINDBK के शेयर हरें रंग में यानी बढ़त में है, वहीं UPL, SUNPHARMA, SBIN, HINDUNILVR, SBILIFE के शेयर लाल रंग में यानी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। आज के कारोबार में हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, मेटल और फार्मा सहित ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे है। उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 09 मई 2023 कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं। ये शेयर आज बाजार में फोकस में रह सकते हैं। अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं।
Indian Bank
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में 47 फीसदी बढ़कर 1,447 करोड़ रुपये हो गया. बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से उसका परिणाम बेहतर रहा. एक साल पहले इसी अवधि में बैंक ने 984 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 11,405 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,238 करोड़ रुपये हो गई. ब्याज आय बढ़कर 12,244 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,832 करोड़ रुपये थी।
UPL
कृषि समाधान देने वाली कंपनी यूपीएल का मुनाफा मार्च तिमाही में 42.56 फीसदी घटकर 792 करोड़ रुपये रह गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,379 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। एक साल पहले की समान अवधि के 15,861 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की तुलना में मार्च तिमाही में रेवेन्यू 4.46 फीसदी बढ़कर 16,569 करोड़ रुपये हो गया।
Canara Bank
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में लगभग दोगुना होकर 3174.74 करोड़ रुपये रहा. मुख्य रूप से उच्च ब्याज आय के कारण उसका मुनाफा बढ़ा. बैंक ने 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,666.22 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. शुद्ध ब्याज आय 23.01 फीसदी बढ़कर 3232.84 करोड रुपये हो गई।
Exide Industries
बैटरी बनाने वाली एक्साइड इंडस्ट्रीज कामुनाफा मार्च तिमाही में 181 करोड़ रुपये रहा. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3953 करोड़ रुपये था. एक्साइड इंडस्ट्रीज की परिचालन आय 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 3,677 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,523 करोड़ रुपये थी।
इसे भी पढ़ें: बिना दावे वाली राशि के भुगतान में मदद के लिये चलाया जाएगा विशेष अभियान
VIP Industries
सूटकेस बनाने वाली कंपनी VIP Industries को मार्च, 2023 तिमाही में 4.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. तिमाही के दौरान कुछ अपवादस्वरूप नुकसान की वजह से कंपनी को घाटा हुआ है. कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 12.39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था. मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 26.6 फीसदी बढ़कर 450.57 करोड़ रुपये हो गई, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 355.90 करोड़ रुपये थी।
अन्य न्यूज़














