CM Sukhvinder Singh Sukhu ने मछुआरों को 52.50 लाख रुपये दिए, Bilaspur में हुई घोषणाएं

CM Sukhvinder Singh Sukhu ने मछुआरों को 52.50 लाख रुपये दिए, Bilaspur में हुई घोषणाएं
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत डीबीटी के जरिए राशि भेजी। इसके साथ ही उन्होंने मछुआरा समितियों का जुर्माना माफ करने और कोल्ड स्टोरेज सब्सिडी को 80 प्रतिशत करने का भी ऐलान किया। राज्य में लाइफ जैकेट, लैंडिंग सुविधाओं, सड़कों तथा झंडूता कॉलेज में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए बजट देने की भी घोषणा की गई।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के 1,500 मछुआरों को मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से बुधवार को कुल 52.50 लाख रुपये अंतरित किए। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने मछुआरा समितियों पर लगाए गए पांच गुना जुर्माने को माफ करने और कोल्ड स्टोरेज इकाई स्थापित करने के लिए सब्सिडी को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की घोषणा की। सुक्खू ने राज्यभर के मछुआरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपये और मछुआरों के लिए लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने के मकसद से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 10 संपर्क सड़कों का निर्माण पूरा करने के मकसद से प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरकारी डिग्री कॉलेज झंडूता में बीसीए और बीबीए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़