Tata Projects को Chennai में RMZ से मिला 670.24 करोड़ रुपये का ठेका

Tata Projects
AI Image

इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स को तमिलनाडु के चेन्नई में एक कमर्शियल प्रोजेक्ट के सिविल कार्यों के लिए आरएमजेड से 670.24 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस अनुबंध के तहत कंपनी मुख्य भवन ढांचे का निर्माण करने के साथ-साथ प्लास्टर, जलरोधन, फिनिशिंग और पेंटिंग जैसे कार्य पूरे करेगी। यह नया प्रोजेक्ट चेन्नई में रियल एस्टेट मंच आरएमजेड के पोर्टफोलियो का हिस्सा है।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त टाटा प्रोजेक्ट्स को रियल एस्टेट मंच आरएमजेड से तमिलनाडु के चेन्नई में एक वाणिज्यिक परियोजना के मुख्य सिविल कार्यों के लिए 670.24 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस अनुबंध के तहत वह परियोजना के मुख्य भवन ढांचे का निर्माण करेगी। इसके तहत सिविल, संरचनात्मक और वास्तु संबंधी कार्यों के अलावा चिनाई, प्लास्टर, जलरोधन (वॉटरप्रूफिंग), साझा क्षेत्रों की फिनिशिंग, बेसमेंट का फर्श, अग्निरोधी दरवाजे, बाहरी फिनिशिंग और पेंटिंग का कार्य भी किया जाएगा।

बयान के अनुसार, यह परियोजना चेन्नई में आरएमजेड के परियोजना पोर्टफोलियो में नया जुड़ाव है। टाटा प्रोजेक्ट्स देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में शामिल है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़