अडाणी समूह ने फ्रांसीसी फर्म के साथ की नयी साझेदारी, तैयार किया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन इकॉसिस्टम

Adani Group
Google common license

टोटल एनर्जीज अडाणी समूह के हाइड्रोजन उद्यम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। बयान में कहा गया, ‘‘इस रणनीतिक गठजोड़ में टोटल एनर्जीज, अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 25 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

नयी दिल्ली। फ्रांस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज अडाणी समूह के हरित हाइड्रोजन उद्यम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Startup कंपनियों के लिए फंड जुटाना होगा आसान, यह विदेशी बैंक दे रही बड़ा लोन

अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि उसने संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए फ्रांसीसी फर्म के साथ नयी साझेदारी की है। बयान में कहा गया, ‘‘इस रणनीतिक गठजोड़ में टोटल एनर्जीज, अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 25 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़