अगस्त में TVS Motor की बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी, बेचे 6.16 लाख से अधिक वाहन

Tvs Motor
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दोपहिया और तिपहिया वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने अगस्त के दौरान कुल 6,16,540 वाहनों की बिक्री दर्ज की है। कंपनी के दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 137 प्रतिशत का जोरदार उछाल देखने को मिला। इसके अलावा कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टीवीएस मोटर कंपनी की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 6,16,540 इकाई हो गई। अगस्त, 2025 में कंपनी कुल 5,09,536 वाहन बेचे थे। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 5,91,437 इकाई रही।

इसे भी पढ़ें: NPCI Data Analysis: अगस्त में Digital Payments ने तोड़े रिकॉर्ड, 29.8 लाख करोड़ का हुआ UPI Transaction

अगस्त में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 4,33,796 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 3,68,862 इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘अगस्त, 2026 में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 137 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 59,453 इकाई रही जबकि अगस्त, 2025 में यह 25,138 इकाई थी।’’ कंपनी के अनुसार, अगस्त में उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार की बिक्री सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 1,74,452 इकाई रही। अगस्त, 2026 में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,103 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 18,748 इकाई थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़