'मेक इन इंडिया' की बड़ी सफलता, मरम्मत के लिए अमेरिकी नौसेना का पोत पहुंचा भारत

US Navy ship
प्रतिरूप फोटो
Common creative

अमेरिकी नौसेना का पोत एलएंडटी की गोदी में मरम्मत के लिए पहुंचा।नौसेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अमेरिकी पोत के स्वागत के लिए शिपयार्ड पहुंचे। रक्षा सचिव अजय कुमार ने इसे उल्लेखनीय घटना बताया।

चेन्नई। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ने के बीचअमेरिकी नौसेना का एक पोत मरम्मत तथा अन्य सेवाओं के लिए रविवार को यहां के कट्टुपल्ली स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की गोदी में पहुंचा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि अमेरिकी नौसेना ने चार्ल्स ड्रू पोत के रखरखाव का ठेका एलएंडटी शिपयार्ड को दिया है।

इसे भी पढ़ें: इस्पात विनिर्माताओं को निर्यात शुल्क कुछ समय बाद वापस लिए जाने की उम्मीद

यह वैश्विक पोत मरम्मत बाजार में देश के शिपयार्ड की क्षमता को रेखांकित करता है। यह पोत अमेरिकी नौसेना को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जंगी बेड़े के संचालन में अहम सहयोग देता है। नौसेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अमेरिकी पोत के स्वागत के लिए शिपयार्ड पहुंचे। रक्षा सचिव अजय कुमार ने इसे उल्लेखनीय घटना बताया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़