Varmora Granito IPO 22 सितंबर को खुलेगा, कंपनी ने तय किया 140-148 रुपये का Price Band

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

टाइल्स और बाथवेयर निर्माता वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड 708 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना सार्वजनिक निर्गम ला रही है। इसमें 320 करोड़ रुपये के नए शेयर और 388 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। कंपनी जुटाए गए फंड का उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में करेगी।

टाइल्स तथा बाथवेयर बनाने वाली कंपनी वर्मोरा ग्रेनिटो लिमिटेड 22 सितंबर को 708 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने जा रही है। कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 140-148 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह तीन दिन का सार्वजनिक निर्गम 24 सितंबर को बंद होगा, जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 21 सितंबर को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 388 करोड़ रुपये के 2.62 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। राजकोट स्थित कंपनी नए शेयर से मिली राशि का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने और अपनी अनुषंगी कंपनियों—कवरटेक सेरामिका, वर्मोरा सैनिटरीवेयर और सिमोला टाइल्स का कर्ज चुकाने में करेगी। इसके अलावा, राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर को 29 सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़