व्हाट्सऐप ने जनवरी में 18.58 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया

Whatsapp

व्हाट्सऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिसमे से 285 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और उसमे से 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया।

नयी दिल्ली| व्हाट्सऐप ने जनवरी 2022 के दौरान 18.58 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। कंपनी ने मंगलवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकने और उनका पता लगाने के लिए अपने शिकायत विभाग तथा अपने तंत्र के जरिये उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की है।

व्हाट्सऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिसमे से 285 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और उसमे से 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार 18.58 लाख खातों में से ज्यादातर को कंपनी ने अपने संसाधनों के जरिये हानिकारक व्यवहार के आधार पर प्रतिबंधित किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़