Zaggle Q1 Net Profit 32.9% घटकर 17.53 करोड़ रुपये रहा, आय में दर्ज हुई बढ़ोतरी

Zaggle Reports
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी Zaggle का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 32.9 प्रतिशत घटकर 17.53 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की परिचालन आय 27.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 423.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी के संस्थापक राज पी. नारायणम ने इस अवधि को बदलाव का दौर बताते हुए मंच पर एआई विस्तार और अधिग्रहणों के एकीकरण पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 32.9 प्रतिशत घटकर 17.53 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 26.11 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 27.5 प्रतिशत बढ़कर 423.26 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 331.96 करोड़ रुपये थी।

जैगल के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन राज पी. नारायणम ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही कंपनी के लिए बदलाव के महत्वपूर्ण दौर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कंपनी उच्च मार्जिन वृद्धि के लिए कदम उठाने के साथ अपने मुख्य कारोबार को अनुकूलतम बनाने, अपने मंच पर एआई का विस्तार करने और हाल में किए गए अधिग्रहणों को एकीकृत करने पर ध्यान दे रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़