PNB Recruitment 2026: ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी Eligibility और Process

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर वैकेंसी निकली है। ऐसे में योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर वैकेंसी निकली है। ऐसे में योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 05 मई 2026 है। ऐसे में उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है।
वैकेंसी डिटेल
अधिकारी - सिविल इंजीनियर (JMG स्केल I) - 21 पद
अधिकारी - इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल I) - 7 पद
अधिकारी - मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल I) - 2 पद
अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी
सिविल इंजीनियर JMG स्केल I के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों। या फिर भारत सरकार द्वारा सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर JMG स्केल I के पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक होने चाहिए। या फिर भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त होनी चाहिए या अन्य योग्यता होनी चाहिए।
JMG स्केल I में मैकेनिकल इंजीनियर के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech में 60% अंक होने चाहिए। या भारत सरकार द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब कैंडिडेट्स को अपने आप को रजिस्टर करें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद कैंडिडेट्स उसको सबमिट कर दें।
अन्य न्यूज़















