US Student Visa Status: US Student Visa का Status घर बैठे करें चेक, जानें Application से जुड़ी हर जरूरी बात

US Student Visa Status
Creative Common License

स्टूडेंट्स वीजा अप्लाई करने के बाद इसको जारी होने में समय इसलिए लगता है। क्योंकि आवेदन कई स्टेज से होकर गुजरता है। इसलिए वीजा आवेदन के स्टेटस को चेक करना जरूरी हो जाता है।

अमेरिका में फॉल इनटेक के लिए जिन छात्रों को एडमिशन मिल चुका है। अब वह स्टूडेंट्स पकड़ने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अमेरिका के वह स्टूडेंट्स उड़ान भर सकते हैं, जिनके पास स्टूडेंट वीजा है। अमेरिका में स्टूडेंट वीजा को F-1 वीजा के रूप में जाना जाता है। एडमिशन मिलने के फौरन बाद स्टूडेंट्स वीजा के लिए अप्लाई कर देते हैं। लेकिन इसको मिलने में काफी समय लगता है। यही कारण है कि बहुत से स्टूडेंट्स बेचैन होने लगते हैं। ऐसे में उनके मन में यह सवाल उठने लगता है कि वीजा कब तक मिलेगा।

स्टूडेंट्स वीजा अप्लाई करने के बाद इसको जारी होने में समय इसलिए लगता है। क्योंकि आवेदन कई स्टेज से होकर गुजरता है। इसलिए वीजा आवेदन के स्टेटस को चेक करना जरूरी हो जाता है। अगर स्टूडेंट्स को यह मालूम होगा कि अभी उसका वीजा आवेदन किस स्टेज पर है, तो उसी हिसाब से अमेरिका जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई करने के बाद किस तरह से इसका स्टेटस चेक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Bihar BTSC Vacancy: फूड एनालिस्ट की सरकारी नौकरी, FSSAI पास और 3 साल का अनुभव है तो करें Apply

वीजा स्टेटस चेक करने का ऑफिशियल पोर्टल

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के 'काउंसलर इलेक्ट्ऱॉनिक एप्लिकेशन सेंटर' की वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट वीजा स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह ऑफिशियल पोर्टल है। जिस जगह वीजा इंटरव्यू दिया गया था, वहां की लोकेशन और DS-160 पर दिए गए एप्लिकेशन ID की जरूरत होगी। इसके साथ ही पासपोर्ट नंबर और सरनेम के पहले पांच अक्षर भी चाहिए होंगे।

ऐसे चेक करें वीजा स्टेटस

DS-160 फॉर्म जमा करने और वीजा इंटरव्यू देने के बाद छात्र अपने वीजा आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके वीजा स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले CEAC की वेबसाइट पर जाएं। अब यहां पर 'चेक माई वीजा एप्लिकेशन स्टेटस' पर क्लिक करें।

यहां पर अपनी डिटेल्स भरें और उसमें उस अमेरिकी दूतावास की लोकेशन चुननी होगी। जहां पर इंटरव्यू दिया गया था।

छात्रों को डिटेल्स में एप्लिकेशन ID या केस नंबर देना होगा। वहीं केस नंबर अमेरिकी दूतावास की ओर से दिया जाता है।

सरनेम और पासपोर्ट नंबर के पहले 5 लेटर्स देने होंगे।

लास्ट में कैप्चा फिल करके सब्मिट पर क्लिक करें।

सब्मिट पर क्लिक करने के बाद डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगी।

ऐसे समझें वीजा स्टेटस

सारी डिटेल्स भरने के बाद जब आप वीजा स्टेटस चेक करते हैं। तो उस दौरान होमपेज पर आपको कई तरह के अपडेट दिखते हैं। इसलिए इस अपडेट्स को देखकर आपको कंफ्यूज नहीं होना है। क्योंकि हर किसी का मतलब अलग-अलग होता है। तो आइए जानते हैं किस अपडेट का क्या मतलब होता है।

एप्लिकेशन रिसिप्ट पेंडिंग

अगर आपको होमपेज पर यह लिखा दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन अभी सिस्टम में मौजूद है, लेकिन इस पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। यह स्टेटस तभी आता है, जब वीजा इंटरव्यू नहीं हुआ है।

एप्लिकेशन रिसीव्ड

अगर वीजा स्टेटस में यह बात लिखी आ रही है, तो इसका मतलब है कि आवेदन ओपन हो चुका है और इसका स्टेटस एक्टिव है। अगर वीजा इंटरव्यू हो गया है तो फिर दो दिन बाद आगे की अपडेट लेने के लिए फिर से स्टेटस चेक करें।

एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेसिंग

वीजा स्टेटस में अगर यह लिखा है कि तो इसका मतलब है कि दूतावास को आवेदन की समीक्षा करने के लिए ज्यादा समय चाहिए। उसको अभी बैकग्राउंड चेक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करना है, जिसमें कई सप्ताह लग सकते हैं।

इश्यूड

अगर वीजा स्टेटस में यह लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपका वीजा अप्रूव हो चुका है और वीजा प्रिंट होने के स्टेज में है। आपको जल्द ही दूतावास से पासपोर्ट मिल जाएगा।

रिफ्यूज्ड

अगर आपके वीजा स्टेटस में यह लिखा है तो इसका मतलब आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें कि जब आवेदन रिजेक्ट होता है, तो इसका एक नोटिस भी जारी होता है। इस नोटिस में यह बताया जाता है कि किन कारणों से ऐसा हुआ है।

अगर आपके स्टेटस में Issued लिखा आ रहा है और 10 वर्किंग दिनों के अंदर आपको पासपोर्ट नहीं मिला है। तो आपको फौरन उस अमेरिकी दूतावास से संकर्प करना चाहिए। जहां पर आपने इंटरव्यू दिया था, इस दौरान आपको सारे जरूरी डॉक्यूमेंट एकत्र कर लेने चाहिए। जिससे कि जरूरत पड़ने पर इनको दिखाया जा सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़