SSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL में 2536 नौकरियां, महिलाओं को मिलेगी फीस में छूट

SSC CHSL 2026
AI Image

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (SSC CHSL) 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों में एलडीसी, जेएसए और डीईओ के 2,536 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इस भर्ती प्रोसेस के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 2,536 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे ग्रुप सी के पद शामिल हैं। 

ऐसे में 12वीं पास युवा और विशेष रूप से महिला कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। ऐसे में इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 07 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Career Growth के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं सही दिशा और Time Management जरूरी

महिला कैंडिडेट्स के लिए विशेष छूट

लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महिला कैंडिडेट्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस भर्ती में महिलाओं और आरक्षित श्रेणियों के लिए कुछ विशेष प्रावधान रखे गए हैं।

एज में छूट

सामान्य वर्ग की विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग रह रही महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं एससी और एसटी वर्ग की ऐसी महिला उम्मीदवारों को 40 साल की उम्र तक छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

महिला कैंडिडेट्स, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान मुफ्त है।

भर्ती डिटेल्स

परीक्षा का नाम - कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026

खाली पदों के नाम - LDC, JSA और Data Entry Operator (DEO)

कुल पद - 2,536

आवेदन शुरू होने की डेट - 7 सितंबर 2026

आवेदन की लास्ट डेट - 7 अक्टूबर 2026

चयन प्रक्रिया    टियर - 1 और टियर-2 परीक्षाएं

हेल्पलाइन नंबर - 18003093063 (टोल फ्री)

ऑफिशियल वेबसाइट - ssc.gov.in

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

अगर आप नए यूजर हैं, तो 'One-Time Registration' प्रोसेस को पूरा करें।

फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

अब SSC CHSL 2026 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन और फोन नंबर आदि दर्ज करें।

फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़