DU के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में Non-Teaching Posts पर निकली भर्ती, देखें Details और करें Apply

DU Jobs
AI

दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट सहित स्थायी नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद डीयू के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरु कॉलेज (इवनिंग) को नॉन टीचिंग पदों के लिए योग्य कैंडिडेट्स की जरुरत है। कॉलेज ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों पर वैकेंसी निकली है। भर्ती से संबंधित समाचार पत्र में अधिसूचना जारी हुई है। बहुत जल्द कॉलेज अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.mlncdu.ac.in पर वैकेंसी की डिटेल नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद आप शॉर्ट नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

डीयू मोतीलाल नेहरू कॉलेज वैकेंसी 2026

पद                                               वैकेंसी

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर-  01

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट- 01

जूनियर असिस्टेंट -                02

लाइब्रेरी अटेंडेंट-                         02

डीयू नॉन टीचिंग वैकेंसी में अप्लाई कैसे करें?

- सबसे पहले आप मोतीलाल नेहरु कॉलेज नॉन टीचिंग स्टाफ की वैकेंसी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय से ऑफिशियल पोर्टल dunt.uod.ac.in पर शुरू होंगे।

- अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो आपको पहले अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा।

- इसके बाद  Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।

- अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर कैप्चा कोड वेरिफिकेशन के लिए भर दें।

- पासवर्ड जनरेट होने के बाद वेबसाइट पर फिर से लॉगिन करें।

 - आवेदन शुरु होने के बाद आपको Recruitment सेक्शन में मोतीलाल नेहरु कॉलेज (इवनिंग) नॉन टीचिंग में फॉर्म भरने का ऑप्शन मिलेगा।

- अब आप जो भी जानकारी मांगी गई है, उसको ध्यानपूर्वक भर दें।

- सभी डिटेल्स को भरने के बाद अपना पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि स्कैन करके डॉक्यूमेंट वाले सेक्शन में अपलोड करें।

- इसके बाद अपनी कैटेगरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रख लें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़