RRB Group D भर्ती: 22,000 से ज्यादा पदों के लिए कल Last Date, 10वीं पास हैं तो मौका न गंवाएं

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च है, इच्छुक 10वीं पास उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर तुरंत अप्लाई करें।
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। अगर आप भी रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो युवाओं के लिए यह मौका आखिरी है। दरअसल, लवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप के 22195 के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 2 मार्च निर्धारित है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही कर लें। आवेदन करने के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। फॉर्म भरन के बाद फीस का भुगतान 5 मार्च तक किया जाएगा।
10th पास कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। लेकिन 10वीं के साथ अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा हो। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल,ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 500 रुपये वहीं एससी/ एसटी के लिए फीस 250 रुपये निर्धारित है। पहले चरण की परीक्षा में भाग लेने के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी फीस रिफंड हो जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
आरआरबी ग्रुप डी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं। आधार कार्ड या अपने रेलवे अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें। फिर मांगी गई सारी डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें। कैटेगरी के वाइज आवेदन फीस जमा करें। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अन्य न्यूज़
















