UPSSSC Vacancy 2026: UPSSSC ने निकाली Forest Guard की 708 नौकरियां, इस तारीख से शुरू होंगे Application

UPSSSC Vacancy 2026
Creative Common License

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से यूपी में फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्ड लाइफ गार्ड के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 708 खाली पदों को भरा जाएगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से यूपी में फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्ड लाइफ गार्ड के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 708 खाली पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए 30 जून 2026 को आवेदन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। वहीं 27 जुलाई तक शुल्क समायोजन एवं करेक्शन की लास्ट डेट तय की गई है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

क्वालिफिकेशन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Jobs This Week: UP-Bihar में Sarkari Jobs की बहार, ASO-इंस्ट्रक्टर समेत हजारों पदों पर भर्ती

माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी की इंटरमीडिएट एग्जाम या सरकार द्वारा इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।

कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

फिजिकल एलिजिबिलिटी

इस भर्ती में शामिल होने वाले पुरुष कैंडिडेट्स की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 84 सेंमी होना चाहिए। वहीं एससी-एसटी के लिए लंबाई 160 सेमी और सीना 82 होना चाहिए। सीने में 5 सेमी का फुलाव जरूरी है।

वहीं महिला कैंडिडेट्स की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 147 सेमी निर्धारित है। वहीं न्यूनतम वजन 45 से 58 किलोग्राम होना चाहिए।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के जरिए कुल 708 खाली पदों को भरा जाएगा। इसमें वन रक्षक के लिए 318 पद, वन रक्षक के लिए 329 पद और वन्य जीव रक्षक के लिए 10 पद और वन्य जीव रक्षक के लिए 51 पद आरक्षित किए गए हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के चयन के लिए उम्मीदवारों के लिए रिटेन एग्जाम आयोजित किया जाएगा। रिटेन एग्जाम के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को फाइनल लिस्ट में जगह देकर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़