World Cup 2027 के लिए फिट Hardik Pandya बेहद जरूरी, WV रमन ने बताया Team India का मास्टर प्लान

Hardik Pandya
ANI

पूर्व भारतीय बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए हार्दिक पंड्या की फिटनेस को बेहद अहम बताया है, क्योंकि एक ऑलराउंडर के रूप में उनकी क्षमता टीम को वह संतुलन प्रदान करेगी जिसकी नॉकआउट मैचों में सख्त जरूरत होती है। उन्होंने टीम प्रबंधन को आगामी द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में सही संयोजन खोजने के लिए प्रयोग करने की भी सलाह दी।

भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन का मानना ​​है कि हार्दिक पंड्या का फिट होना 2027 के वनडे विश्व कप के लिए भारत की योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है , क्योंकि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के रूप में योगदान देने की उनकी क्षमता टीम को इस बड़े टूर्नामेंट में बेहद जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। रमन ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हार्दिक भारतीय टीम के लिए बहुमूल्य साबित हो सकते हैं। अगर वह फिट रहते हैं और पूरे 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं तो उससे टीम में जो संतुलन पैदा होगा वह बेहद महत्वपूर्ण होगा। लेकिन यह सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए टीम ने चुना गया था लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।’’ भारत को अगले वर्ष अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले लगभग 15 वनडे मैच खेलने हैं और रमन का मानना है कि टीम प्रबंधन को इनका उपयोग सही संयोजन तैयार करने के लिए करना चाहिए क्योंकि भारत का नॉकआउट चरण में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आठ बार नॉकआउट चरण तक पहुंचने और केवल दो बार सफल होने से पता चलता है कि टीम प्रबंधन को विभिन्न विकल्पों पर विचार करने और अभी सही संयोजन तैयार करने के लिए प्रयोग करने की जरूरत है।’’

रमन ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट से पहले के 12 से 15 महीने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्हें सभी द्विपक्षीय श्रृंखला का उपयोग विभिन्न संयोजनों को आजमाने के लिए करना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को खुद को पहचानने में मदद मिलेगी और प्रबंधन को विश्व कप के लिए अपनी ताकत और संभावित विकल्पों का आकलन करने का अवसर मिलेगा।’’ भारत वनडे विश्व कप में दो बार 1983 और 2011 में चैंपियन रहा था। वह 2003 और 2023 में फाइनल में हार गया था। इसके अलावा वह 1987, 1996, 2015 और 2019 में सेमीफाइनल से बाहर हो गया था।

वनडे टीम में रोहित शर्मा के भविष्य के सवाल पर रमन ने कहा कि यह फैसला चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘रोहित एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने उस प्रारूप में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। वह खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। क्या वह अभी भी उतने ही अच्छे हैं जितने पहले थे, यह टीम प्रबंधन को तय करना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़