BCB के नए प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई, पहले मिलते थे 754 रुपये मैच फीस

New BCB President Tamim Iqbal Khan
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 9 2026 5:10PM

बीसीबी की एड-हॉक कमेटी का प्रेसिडेंट पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को बनाया है। इस पद पर आने के बाद उन्होंने देश के घरेलू महिला और पुरुष क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस को जानकार हैरान थे। तमीम इकबाल ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों की सैलरी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी की एड-हॉक कमेटी का प्रेसिडेंट पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को बनाया है। इस पद पर आने के बाद उन्होंने देश के घरेलू महिला और पुरुष क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस को जानकार हैरान थे। तमीम इकबाल ने महिला और पुरुष क्रिकेटरों की सैलरी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। तमीम को हाल ही में 11 सदस्यों वाली कमेटी का हेड बनाया गया था, जिसे बीसीबी की रेप्युटेशन वापस लाने का काम सौंपा गया था। 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, तमीम इकबाल ने ये जानकार हैरानी जताई कि पहले एक महिला क्रिकेटर को एक दिवसीय मैच के लिए महज 1000 बांग्लादेशी टका यानी लगभग 8 अमेरिकी डॉल (754 रुपये) मिलते थे। ये मैच फीस भी कुछ साल पहले ही बढ़ाई गई थी तो आपको अंदाजा लग गया होगा कि पिछली सैलरी क्या होगी। इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अब महिला क्रिकेटरों को एक दिवसीय घरेलू मैचों के लिए लगभग 120 अमेरिकी डॉलर, प्रथम श्रेणी मैचों के लिए लगभग 160 यूएस डॉलर और टी20 के लिए लगभग 80 यूएस डॉलर मिलेंगे। 

वहीं टॉप 36 महिला घरेलू क्रिकेटरों की महीने की सैलरी लगभग 240 यूएस डॉलर से बढ़ाकर लगभग 320 यूएस डॉलर कर दी गई है। तमीम इकबाल ने इस ऐतिहासिक फैसले पर कहा कि, ये शायद आइडियल न हो लेकिन ये निश्चित रुप से एक सुधार है ये देखते हुए कि एक बार में कितना बढ़ाया जा सकता है। इसकी लिमिट होती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़