धोनी ने पत्नी साक्षी का फोन छीनकर काट दिया ऋषभ पंत का फोन, क्या था कारण? यहां देखे वीडियो

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत काफी मजाकिया किस्म के है और उन्हें हर वक्त मस्ती मजाक करना काफी पसंद है। इस दौरान वह वेस्टइंडीज दौरे पर है और काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे है। ऋषभ पंत ने मस्ती में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लाइव चैट पर बात की। अपने होटल रूम से पंत ने सबसे पहले रोहित और सूर्यकुमार को इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो कॉल किया और तीनों बात कर ही रहे थे कि पंत ने तुरंत धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को फोन कर दिया।
इसे भी पढ़ें: खेल मंत्रालय का IOA से अनुरोध, संध्या गुरुंग को लवलीना के निजी कोच के तौर पर दी जाए मान्यता
साक्षी ने फोन उठाया और बात करने लगी और इसी बीच कैमरा धोनी की तरफ घुमा दिया। धोनी ने पहले तो कैमरे पर हाथ लगाया लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह भी लाइव चैट पर आ गए। धोनी को कॉल पर देख पंत ने कहा कि भैया को थोड़ी देर लाइव पर रखो। पंत की यह बात सुन धोनी ने तुरंत फोन छीन लिया और फोन काट दिया। जैसे ही फोन कटा वैसे ही ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव हंसने लगे। पंत की इस मस्ती से परेशान होकर रोहित को भी कहना पड़ा 'मत कर यार ऋषभ.'। जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया 29 जुलाई से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच मैचों टी-20 सीरीज़ खेलेगी।
🎥 Of The Year 🥺
— MS Dhoni Fans Club - W.B (@wbmsdian07) July 26, 2022
Glimpse Of Mahi Bhai From Rishabh Pant's Instagram Live ❤️@msdhoni @ChennaiIPL#MSDhoni #MSD #THALA pic.twitter.com/Uj9tA3ylX9