गैरी कर्स्टन श्रीलंका को बनाएंगे चैंपियन! कहा- मैंने तैयारी शुरू कर दी है

गुरुवार को कोलंबो में कर्स्टन ने हम सभी प्रत्येक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आगे कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं खेली जानी है जिनमें 17 महीने बाद होने वाला पुरुष वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है। हम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्तूबर और नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
भारत को वर्ल्ड कप जीतने वाले गैरी कर्स्टन हाल ही में श्रीलंका के हेड कोच बने हैं। वहीं गैरी का लक्ष्य एक ऐसी टीम तैयार करना है जो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खिताब के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सके। बतौर कोच गैरी का कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू हो गया है।
कर्स्टन ने गुरुवार को कोलंबो में कहा कि, हम सभी प्रत्येक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आगे कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं खेली जानी है जिनमें 17 महीने बाद होने वाला पुरुष वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है। हम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्तूबर और नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। श्रीलंका 2011 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचा है। भारत ने उसे 2011 में फाइनल में हराया था। उस समय कर्स्टन भारत के मुख्य कोच थे।
गैरी ने कहा कि वह सभी प्रारूपों के लिए सबसे संतुलित टीम तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। कस्टर्न ने कहा कि, मुझे लगता है कि इस समय मेरी प्राथमिकता यही है और मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। हम अलग-अलग प्रारूपों में कई भूमिकाओं के लिए खिलाड़ी तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और उससे पता चलता है कि खिलाड़ियों में भरपूर क्षमता है। हमें बस निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।
अन्य न्यूज़















