IND vs NZ: भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मैट हेनरी ने दिया ये जख्म, पंजा मारकर रचा इतिहास

Matt Henry
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 2 2025 7:36PM

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने रविवार को दुबई के मैदान पर 8 ओवरों में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हेनरी ने पंजा मारकर इतिहास रचा और भारत को जख्म दिया।

भारत के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने रविवार को दुबई के मैदान पर 8 ओवरों में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। हेनरी ने पंजा मारकर इतिहास रचा और भारत को जख्म दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ पांच विकेट हॉल लिया है। हेनरी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत निर्धारित 50 ओवरों में 249/9 का स्कोर ही बना सका। 

टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हेनरी ने भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू किया। हेनरी ने अपना दूसरा शिकार विराट कोहली को बनाया। वहीं 46वें ओवर में हेनरी रविंद्र जडेजा को आउट करने में कामयाब हुए। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी को पवेलियन भेजकर पांच विकेट हॉल कंप्लीट किया। शमी ने आखिरी गेंद पर विकेट खोया। 

हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी में पांच विकेट हॉल लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं। उनसे पहले ये कारनामा जैकब ओरम और शायनी ओ कॉनर ने अंजाम दिया। पूर्व कीवी क्रिकेटर जैकब ने 2004 में अमेरिका के खिलाफ 36 रन खर्च करने के बाद पांच विकेट लिए थे। वहीं, शायनी ने 2002 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ पंजा खोला था। उन्होंने 46 रन देकर पांच विकेट झटके। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़