भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

Rohit
अभिनय आकाश । Nov 17 2021 11:14PM

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 164 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के 62 रन और कप्तान रोहित शर्मा के 48 रनों की पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया।  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 164 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के 62 रन और कप्तान रोहित शर्मा के 48 रनों की पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी न्यूजीलैंड के दिये 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने आये। भारत को पहला झटका 10वें ओवर में लगा जब केएल राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपना शिकार बनाया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 11वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा और कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लग गया है। सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड ने विश्व कप में जगह बनायी, इटली को खेलना होगा प्लेऑफ

मार्टिन गुप्टिल और डैरिल मिचेल की सलामी जोड़ी बल्लेबाजी करने आई। लेकिन न्यूज़ीलैंड को पहले झटका मैच के पहले ओवर में ही लगा। भुवनेश्वर कुमार ने मिचेल को खाता खोले बिना पैवेलियन लौटा दिया। जिसके बाद मार्क चैपमैन बल्लेबाजी करने आये। गुप्टिल और चैपमैन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम के लिए शतकीय साझेदारी की। अश्विन ने 14वें ओवर में भारत की वापसी कराते हुए टीम को दूसरी सफलता दिलाई। चैपमैन ने 50 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आये ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले वापस लौट गए। 18वें ओवर में न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा और गुप्टिल की पारी का अंत हुआ। गुप्टिल ने 43 गेंदों पर 70 रन बनाकर चाहर का शिकार बने। न्यूजीलैंड ने मार्टिन गप्टिल के 70 और मार्क चैपमैन के 63 रनों की पारी की बदौलत भारत के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़