बांह पर काले रंग की पट्टी पहन कर मैदान में उतरे भारतीय खिलाड़ी, तारक सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

भारतीय खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध कोच तारक सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है।सिन्हा दिल्ली के प्रसिद्ध सोनेट क्लब में पिता तुल्य थे, जिसने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिये। सुरिंदर खन्ना, मनोज प्रभाकर, दिवंगत रमन लांबा, अजय शर्मा, अतुल वासन और संजीव शर्मा जैसे उनके शिष्यों ने दिल्ली क्रिकेट पर राज किया और भारत के लिए भी खेले।
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सोमवार को नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने अंतिम मैच में प्रसिद्ध कोच तारक सिन्हा के सम्मान में बांह पर काले रंग की पट्टी पहन कर मैदान पर उतरे। सिन्हा का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। सिन्हा को भारत के कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों को तैयार करने का श्रेय जाता है, जिनमें मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, शिखर धवन और पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शामिल हैं।
#TeamIndia is wearing black armbands today to pay their tributes to Dronacharya Awardee and widely respected coach Shri Tarak Sinha, who sadly passed away on Saturday.#T20WorldCup #INDvNAM pic.twitter.com/U2LHEtsuN9
— BCCI (@BCCI) November 8, 2021
इसे भी पढ़ें: काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय: कोहली
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ भारतीय क्रिकेट टीम ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और बेहद सम्मानित कोच तारक सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए आज बांह पर काली पट्टी बांधी है, जिनका शनिवार को निधन हो गया।’’ सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। सिन्हा दिल्ली के प्रसिद्ध सोनेट क्लब में पिता तुल्य थे, जिसने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिये। सुरिंदर खन्ना, मनोज प्रभाकर, दिवंगत रमन लांबा, अजय शर्मा, अतुल वासन और संजीव शर्मा जैसे उनके शिष्यों ने दिल्ली क्रिकेट पर राज किया और भारत के लिए भी खेले।
अन्य न्यूज़












