‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ का आयोजन चार से 13 जून तक

Khelo India
ANI Twitter Images.

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ की आयोजन एवं समन्वय समिति की बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत जानकारी साझा की।

चंडीगढ़|  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई बार स्थगित किए गए खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ का आयोजन राज्य में चार से 13 जून तक किया जाएगा।             इसका आयोजन राज्य के पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों में करीब 8,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ की आयोजन एवं समन्वय समिति की बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत जानकारी साझा की।

खट्टर ने कहा कि आयोजन के लिए दो-तीन बहुउद्देशीय हॉल, ‘सिंथेटिक ट्रैक’, ‘एथलेटिक ट्रैक’ का निर्माण किया गया है। आयोजन के दौरान कोविड-19 के खतरे को कम करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़