Krunal Pandya का बड़ा बयान, बोले- IPL अब बल्लेबाजों का गेम, गेंदबाजों को बदलना होगा अपना स्टाइल

लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर कृणाल पंड्या का मानना है कि आईपीएल में बल्लेबाजों के आक्रामक खेल का सामना करने के लिए गेंदबाजों को अपनी कला में विविधता लानी होगी और उनसे एक कदम आगे सोचना होगा। उन्होंने कहा कि बाउंसर्स और यॉर्कर जैसे हथियारों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करना मौजूदा दौर में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हरफनमौला कृणाल पंड्या ने कहा कि आईपीएल में बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन के बीच प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये गेंदबाजों को अपने हुनर में विविधता लानी होगी। पंड्या ने जियोस्टार से कहा ,‘‘ पिछले दस साल से अगर आईपीएल आपने करीब से देखा हो तो समझ में आयेगा कि लीग किस तरह बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन की बानगी बन चुकी है। बल्लेबाजों की बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी बदल गई है। नयी पीढी के बल्लेबाज आसानी से चौके छक्के लगा रहे हैं।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ एक गेंदबाज के तौर पर मेरा मानना है कि गेंदबाजी में विविधता लानी जरूरी है। बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। ऐसे में बाउंसर्स और यॉर्कर अहम हो जाते हैं।’’ उन्होंने कहा कि हेनरिच क्लासेन और श्रेयस अय्यर जैसे शानदार बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन हालात को भांपकर उसके अनुकूल ढलने से उन्हें काफी मदद मिली है।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं हालात के अनुरूप गेंदबाजी करता हूं। कई बार आक्रामक गेंदबाजी की जरूरत होती है तो कई बार रन रोकने होते हैं। मेरा फलसफा सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने का होता है। कई बार क्रीज पर कोई खतरनाक बल्लेबाज है और आपको विकेट चाहिये तो जोखिम लेना होता है। सब कुछ मैच हालात पर निर्भर करता है।
अन्य न्यूज़















