महेंद्र सिंह धोनी का वो आखिरी मैच, जिसकी हार के लिए वह आज भी खुद को कोसते है!

Dhoni
ANI
रेनू तिवारी । Jul 10 2022 2:18PM

वनडे वर्ल्ड कप 2019 भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 जुलाई को सेमीफाइनल मैच चल रहा था और इंडिया जीत के करीब पहुंच रही थी। बीच में लगातार भारतीय टीम ने अपने बड़े विकेट खो दिए थे लेकिन मैदान में जब तक महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे तब तक टीम की फाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा था।

वनडे वर्ल्ड कप 2019 भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 जुलाई को सेमीफाइनल मैच चल रहा था और इंडिया जीत के करीब पहुंच रही थी। बीच में लगातार भारतीय टीम ने अपने बड़े विकेट खो दिए थे लेकिन मैदान में जब तक महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे तब तक टीम की फाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा था लेकिन एक दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ और धोनी दो इंच की दूरी से रन आउट हो गये। धोनी के रन आउट होते ही करोडों फैंस की उम्मीद भी टूट गयी। आज इस बात को 3 साल हो गये हैं लेकिन जब भी बात आती है वनडे वर्ल्ड कप 2019 की, तो सबसे पहले 2 इंच की दूरी से धोनी का रन आउट होना आंखों के सामने आ जाता है। फैंस ही नहीं खुद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी इस हार के दर्द को कई बार बयां कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी खुद को इस तरह से आउट हो जाने को लेकर कई बार कोसते नजर आये हैं।

इसे भी पढ़ें: बकरीद: वाघा-अटारी बॉर्डर पर BSF और पाक रेंजर्स ने किया मिठाइयों का आदान-प्रदान, एक दूसरे को दी बधाई

भारतीय जर्सी में एमएस धोनी का अंतिम खेल दिल तोड़ने वाला था। 2019 विश्व कप में खेलते एमएस धोनी का चमत्कार लोगों ने नहीं देखा और केन विलियमसन की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल भारत हार गया। खेल के 49वें ओवर में दो रन लेने के चक्कर में धोनी आउट हुए। धोनी सफेल लाइन से दो इंच की दूरी पर थे जब मार्टिन गप्टिल ने बॉल को स्टंप पर मार दिया और धोनी आउट हो गये।

इसे भी पढ़ें: सरकार को ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए: सलमान खुर्शीद

महान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को उन उपलब्धियों के साथ देखा जाता है जो इससे पहले किसी भी भारतीय क्रिकेट क्तान ने हासिल नहीं की थी। क्रिकेट के इतिहास में धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और आज करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा है। एमएस धोनी खेल के कई पहलुओं में बेजोड़ हैं। फिर चाहे स्टंप के पीछे उनकी क्षमता (विकेटकीपिंग), खेल के पीछे उनका तेज दिमाग और दबाव की स्थितियों पर उनकी कमान, कई खिलाड़ियों के लिए सीखने का पहलू रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़