IPL 2022 Breaking News | एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा को सौंपी टीम की जिम्मेदारी

MS Dhoni
रेनू तिवारी । Mar 24 2022 3:05PM

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है। धोनी ने 4 बार के आईपीएल चैंपियन का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। सीएसके ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी इस सीज़न और उसके बाद टीम का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है। धोनी ने 4 बार के आईपीएल चैंपियन का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। सीएसके ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी इस सीज़न और उसके बाद टीम का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। एमएस धोनी सबसे प्रसिद्ध भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को गौरवान्वित किया। आईपीएल में धोनी सुपर किंग्स का पर्याय रहे हैं। सीएसके की पहचान ही धोनी हैं। इस टीम को धोनी ने चार बार खिताब दिलाया है। 2020 में खराब आइपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण टीम और कप्तान ने आलोचनाओंका सामना किया था लेकिन 2021 में सुपरकिंग ने शानदार वापसी के साथ खिताब अपने नाम कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: भारतीय रेलवे ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, फ्रांस के एफिल टॉवर को देगा टक्कर

 

रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और एक अभिन्न सदस्य हैं। स्टार ऑलराउंडर जडेडा फॉर्म में है और उन्होंने  श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में इतिहास रचा जहां उन्होंने 175 रन बनाए और 9 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2022 से पहले एमएस धोनी का चौंकाने वाले ऐलान से फैंस निराश है। 2014 में एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में एक श्रृंखला के बीच में अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी। कुछ सालों में एमएस धोनी, जो कभी खेल में बेहतरीन पावर-हिटर और फिनिशरों में से एक थे, वें बल्ले के साथ अपने स्वयं के बुलंद मानकों पर खरा उतरने में विफल रहे हैं। आईपीएल 2019 में 15 मैचों में 83.20 की औसत से 416 रन बनाने के बाद, वह 2020 में केवल 200 रन और 2021 में केवल 114 रन ही बना पाए।

इसे भी पढ़ें: युद्ध का एक महीना पूरा, यूक्रेन तो तबाह हुआ ही लेकिन रूस को भी बर्बाद करके छोड़ा है

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी फॉर्म में गिरावट के बावजूद एमएस धोनी के साथ अटकी हुई है। वह एक तेज विकेटकीपर बने हुए हैं और उनका नेतृत्व अभी भी उच्च गुणवत्ता वाला है। 2022 में आईपीएल की नीलामी से पहले, धोनी रवींद्र जडेजा के बाद रिटेन किए जाने वाले दूसरे सीएसके खिलाड़ी थे।

एमएस धोनी निस्संदेह सीएसके थिंक-टैंक का एक अभिन्न अंग बनेंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि रवींद्र जडेजा कप्तान के रूप में कैसे मुकाबला करते हैं। पिछले साल टी 20 विश्व कप में, एमएस धोनी को मेंटर नामित किया गया था, लेकिन भारत अभी भी ग्रुप चरणों से आगे निकलने में विफल रहा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़