IPL 2026: MS Dhoni जल्द करेंगे मैदान पर वापसी! CSK ने जारी किया नया वीडियो

आईपीएल 2026 से ठीक पहले सीएसके ने बताया था कि काफ स्ट्रेन के कारण से पहले दो हफ्ते तक टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एमएस धोनी अपने किट बैग के साथ नेट्स में जाते हुए दिख रहे हैं। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एमएस धोनी की मैदान पर वापसी उन्हें जल्द देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते तक एमएस धोनी के खेलने की संभावना नहीं थी। इस बात की पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने की थी। हालांकि, अब फ्रेंचाइजी ने फैंस को अच्छी खबर दी है। दरअसल, आधिकारिक तौर पर अभी धोनी की वापसी की खबर नहीं है लेकिन जो वीडियो सीएसके ने शेयर किया है उसे देखकर लगता है कि एमएस धोनी समय से पहले भी वापसी कर सकते हैं।
दरअसल, आईपीएल 2026 से ठीक पहले सीएसके ने बताया था कि काफ स्ट्रेन के कारण से पहले दो हफ्ते तक टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एमएस धोनी अपने किट बैग के साथ नेट्स में जाते हुए दिख रहे हैं। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एमएस धोनी की मैदान पर वापसी उन्हें जल्द देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगर आप गौर से वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि थोड़ी बहुत लचक उनके पैर में अभी भी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक शख्स को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। जाहिर है कि वह सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होगा। कैमरामैनसे दूर रहने की सलाह भी धोनी उस शख्स को देते हैं जबकि कैप्शन में तमिल में सीएसके ने लिखा है कि लाखों में एक।
फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से करारी शिकस्त मिली। लेकिन चेन्नई अब अपने होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलने वाली है। हालांकि, स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में सा लग रहा है कि एमएस धोनी सिर्फ खुद को टेस्ट करने के लिए नेट्स में आए हैं। क्योंकि वो सिर्फ धीमी गति की गेंदबाजी पर नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे और अपने पैरों को ज्यादा नहीं चला रहे थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कम से कम 3 अप्रैल को होने वाले मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं होंगे।
Kodiyil Oruvan! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/SuztJYGNzr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2026
अन्य न्यूज़














