IPL 2026: हार्दिक पंड्या वापसी के लिए लगा रहे पूरा जोर, जानें कब मैदान पर लौटेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे लीग मैच में उतरना है। इससे पहले अच्छी बात ये है कि रविवार, 5 अप्रैल को हार्दिक पंड्या नेट्स में लौट आए हैं। उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दोपहर में मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वे उपलब्ध नहीं थे।
आईपीएल 2026 अपने पड़ाव पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे लीग मैच में उतरना है। इससे पहले अच्छी बात ये है कि रविवार, 5 अप्रैल को हार्दिक पंड्या नेट्स में लौट आए हैं। उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दोपहर में मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वे उपलब्ध नहीं थे।
सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को लीड किया और टॉस के समय कन्फर्म किया था कि हार्दिक पंड्या बीमार हैं। मुंबई को हार्दिक की गैरमौजूदगी में कुछ बदलाव करने पड़े, जिसमें दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया और ट्रेंट बोल्ट को बाहर किया गया। हालांकि, ये कॉम्बिनेशन काम नहीं आया, क्योंकि टीम को हार का सामना करना पड़ा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन में हार्दिक अच्छे मूड में दिखे और मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
वार्मअप करने के बाद हार्दिक पंड्या ने बॉलिंग से शुरुआत की। खाली नेट में बॉलिंग की और अच्छी पेस से यॉर्कर फेंकीं। बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड के साथ वे नेट्स में नजर आए थे। उनके बल्ले पर बॉल अच्छी तरह से आ रही थी। जाहिर है कि वह अब मंगलवार को होने वाले मैच के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। मुंबई आज भी ट्रेनिंग करेगी, जहां चीजें पूरी तरफ स्पष्ट हो जाएंगी। हार्दिक पंड्या ने आईपीएएल 2026 के एमआई के पहले मैच में 3 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया था, जबकि बल्ले से 11 गेंद 18 रन बनाए थे।
अन्य न्यूज़














