इंग्लैंड, बांग्लादेश , दक्षिण अफ्रीका में अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच टेस्ट खेलेगा पाकिस्तान

Pakistan
प्रतिरूप फोटो
Social Media

अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच इंग्लैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र के तहत पाकिस्तान सात टेस्ट खेलेगा। पाकिस्तान में इंग्लैंड की टीम दो और बांग्लादेश तीन टेस्ट खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी।

पाकिस्तान अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच इंग्लैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र के तहत सात टेस्ट खेलेगा। पाकिस्तान में इंग्लैंड की टीम दो और बांग्लादेश तीन टेस्ट खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी।

पाकिस्तान ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि डरबन, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में 10 से 14 दिसंबर के बीच टी20 मैच होंगे जबकि वनडे मैच 17 से 22 तक पार्ल, केपटाउन और जोहानिसबर्ग में खेले जायेंगे। टेस्ट मैच सेंचुरियन (26 से 30 दिसंबर) और केपटाउन (तीन से सात जनवरी) में खेले जायेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़