महिला विश्व कप में अभियान समाप्त होने के बाद राहुल गांधी ने भारतीय टीम की सराहना की

Rahul Gandhi

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं मैच में आखिर तक संघर्ष करने के लिए मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय टीम की सराहना करता हूं। इस विश्व कप के दौरान उन्होंने कभी हार ना मानने के जज्बे को दिखाया। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

नयी दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार के बाद रविवार को महिला विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय  टीम की आखिर तक संघर्ष करने के जज्बे की सराहना की।  

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं मैच में आखिर तक संघर्ष करने के लिए मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय टीम की सराहना करता हूं। इस विश्व कप के दौरान उन्होंने कभी हार ना मानने के जज्बे को दिखाया। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

भारतीय टीम  दक्षिण अफ्रीका से ‘करो या मरो ’ के मुकाबले में आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर हो गयी।

शेफाली वर्मा (53), स्मृति मंधाना (71) और कप्तान मिताली राज (68) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने भारत ने सात विकेट पर 274 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने मैच की आखिरी गेंद पर तीन विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़