IPL Playoffs से पहले RCB को मिला 'बूस्टर डोज', इंग्लैंड के Phil Salt की होगी वापसी

Phil Salt
प्रतिरूप फोटो
X @RCBTweets
Ankit Jaiswal । May 20 2026 10:04PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल सॉल्ट उंगली की चोट से उबरकर आईपीएल 2026 के अहम दौर में टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं। उनकी वापसी से टीम संयोजन में बदलाव तय है, खासकर जब उनके विकल्प जैकब बेथेल उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

आईपीएल 2026 के अहम दौर के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट इस सप्ताह भारत लौट सकते हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, वह उंगली की चोट से उबर चुके हैं और जल्द टीम के साथ जुड़ने की तैयारी में हैं।

बता दें कि फिल सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। सीमा रेखा के पास गेंद रोकने की कोशिश में उनके बाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई थी। इसके बाद वह आईपीएल के किसी भी मुकाबले में नहीं खेल पाए थे और इलाज के लिए अपने परिवार के पास इंग्लैंड लौट गए थे।

फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली हैं। टीम अब क्वालीफायर-1 में पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि फिल सॉल्ट शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन प्लेऑफ से पहले किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता हैं।

गौरतलब है कि फिल सॉल्ट की जगह इंग्लैंड के ही युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को मौका दिया गया था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने सात पारियों में केवल 96 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा हैं। ऐसे में फिल सॉल्ट की वापसी के बाद टीम संयोजन में बदलाव तय माना जा रहा हैं।

वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ हालिया मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी हैं। उन्होंने उस मैच में रजत पाटीदार की जगह खेला था।

बता दें कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी चोट के कारण पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की बाउंसर उनके हेलमेट पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें आराम दिया गया था। हालांकि कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने मैच के बाद कहा कि पाटीदार की स्थिति अब बेहतर हैं और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।

ऐसे में प्लेऑफ से पहले आरसीबी के सामने टीम चयन को लेकर दिलचस्प स्थिति बनती दिखाई दे रही हैं। फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धता से टीम की ताकत जरूर बढ़ेगी, लेकिन अंतिम एकादश तय करना प्रबंधन के लिए आसान नहीं रहने वाला हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़