Glenn Maxwell Married | RCB स्टार ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय प्रेमिका विनी रमन से की शादी

ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक निजी समारोह में भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की। दोनों की शादी को लेकर काफी बज था क्योंकि ये शादी देशी और विदेशी जोड़ी थी। मेक्स काफी पॉपुलर क्रिकेटर हैं।
ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक निजी समारोह में भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की। दोनों की शादी को लेकर काफी बज था क्योंकि ये शादी देशी और विदेशी जोड़ी थी। मेक्स काफी पॉपुलर क्रिकेटर हैं। भारत में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है क्योंकि उन्होंने आईपीएल के मैचों के दौरान काफी धुआधार प्रदर्शन किया है। सबसे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पत्नी विनी रमन की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की। जोड़े को अपनी उंगलियों में अंगूठियां पकड़े हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विनी रमन ने मेक्स को टैक करते हुए सफेद शादी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट हैं। विनी रमन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "प्यार पूर्णता की तलाश है और आपके साथ मैं पूर्ण महसूस करती हूं।"
इसे भी पढ़ें: योगी के शपथ ग्रहण से पहले अखिलेश को लगेगा एक और झटका, ओम प्रकाश राजभर बन सकते हैं मंत्री
उन्होंने इसके बाद पोस्ट में लिखा- मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल 18.03.22। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 2 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़े ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी। युगल की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आईं। विशेष रूप से, मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों में अपने साथी रमन के साथ देखा गया था।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस मांग रहा चीन की मदद, अमेरिका ने गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
रमन मेलबर्न में स्थित फार्मासिस्ट है। वह ऑस्ट्रेलियाई शहर में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मैक्सवेल उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया था। मैक्सवेल शानदार फॉर्म में थे क्योंकि वह 138 रन के साथ श्रृंखला में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे और टूर्नामेंट में एक विकेट भी हासिल किया।













