MI vs RR: रोहित शर्मा को मिला बर्थडे गिफ्ट, मुंबई ने खोला जीत का खाता

MI victory
ANI pictures
अंकित सिंह । Apr 30 2022 10:54PM

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में यह पहली जीत है। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 8 मुकाबले खेले और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। नौवें मुकाबले में मुंबई को जीत मिली है। इस जीत से मुंबई को राहत जरूर मिली होगी और साथ ही साथ कप्तान रोहित शर्मा को एक बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिल गया है।

मुंबई इंडियंस ने आज रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बर्थडे बॉय कप्तान रोहित शर्मा आज भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 2 रन के स्कोर पर आर अश्विन के शिकार हो गए। दूसरी ओर ईशान किशन लय में जरूर नजर आ रहे थे। लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 26 रनों के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। हालांकि, मुंबई के संकटमोचक के सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ने मुंबई को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया था। हालांकि चहल ने सूर्यकुमार यादव को 51 रनों के स्कोर पर आउट किया। उसके बाद तिलक वर्मा भी जल्द ही आउट हो गए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। बाद में किरॉन पोलार्ड और टिम डेविड ने मिलकर मुंबई इंडियंस को यह जीत दिलाई। 

इसे भी पढ़ें: LSG vs PBKS: लो स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, पंजाब को 20 रनों से हराया

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में यह पहली जीत है। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 8 मुकाबले खेले और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। नौवें मुकाबले में मुंबई को जीत मिली है। इस जीत से मुंबई को राहत जरूर मिली होगी और साथ ही साथ कप्तान रोहित शर्मा को एक बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिल गया है। इससे शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के 52 गेंद में 67 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को आईपीएल के मैच में छह विकेट पर 158 रन बनाये। बटलर हालांकि शुरूआत में चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखे लेकिन आफ स्पिनर रितिक शौकीन को लगातार चार छक्के जड़कर उन्होंने रनगति को बढाया। वह 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप में कैच देकर लौटे। पिछले मैचों में किफायती गेंदबाजी करने वाले शौकीन ने तीन ओवर में 47 रन दे डाले जिसमें छह छक्के शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: बीच टूर्नामेंट में जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, फिर से धोनी के हाथों में टीम की कमान

अब तक नौ मैचों में 566 रन बना चुके बटलर का स्ट्राइक रेट 155 प्लस और औसत 70 से ऊपर का है। मुंबई के गेंदबाजों ने आज बेहतर प्रदर्शन किया और अपना पहला मैच खेल रहे कुमार कार्तिकेय ने काफी प्रभावी स्पैल डाला। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने 20वें ओवर में सिर्फ तीन रन दिये। कार्तिकेय ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन भेजा जो शौकीन को दो छक्के जड़ चुके थे। कार्तिकेय ने 24 गेंदों में सिर्फ एक चौका दिया जो उनकी काफी प्रभावित करने वाला प्रदर्शन है। रॉयल्स के लिये बटलर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। रविचंद्रन अश्विन ने आखिर में नौ गेंदों में 21 रन बनाये जो आखिर में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़