Sameer Rizvi ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया कोच ने दिया बल्लेबाजी का मंत्र

समीर रिजवी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के मौका का पूरा फायदा उठाया और अब उनका ध्यान आईपीएल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने पर है। रिजवी ने अपने कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के मौका का पूरा फायदा उठाया और अब उनका ध्यान आईपीएल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने पर है। रिजवी ने अपने कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।
दिल्ली की टीम ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट 26 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रिजवी ने जिम्मेदारी संभाली और 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट केलिए 119 रन की अटूट साझेदारी की।
रिजवी ने मैच के बाद कहा कि, कोच ने मुझे पहले ही बता दिया था कि तुम नंबर 4 पर खेलोगे और हम तुम्हारा साथ देंगे। बस अपना स्वाभाविक, सकारात्मक खेल खेलो। उन्होंने आगे कहा कि, जब भी मैं उत्तर प्रदेश के लिए या यूपीटी20 लीग में खेलता हूं तो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं। अगर आपको आईपीएल में भी उसी नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिले तो इससे काफी आत्मविश्वास मिलता है। ये मेरे लिए एक बड़ा मौका है और कोचभी मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी दे रहे हैं। इसलिए मैं इन मौकों को भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
रिजवी ने कहा कि, मैंने अभी तक आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करूंगा और इस पारी को भूलकर अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूंगा।
बता दें कि, आईपीएल में समीर का ये लगातार दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने पिछले सत्र में अंतिम मैच में भी अर्धशतक लगाया था। मुश्किल परिस्थितियों में लश्र्य का पीछा करने और स्टब्स के साथ अपनी साझेदारी के बारे में रिजवी ने कहा कि उन्होंने खेल की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
अन्य न्यूज़














