Women International Cricket में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं Smriti Mandhana

भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स उनके पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। स्मृति ने हालांकि सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की कुल चौथी बल्लेबाज बनीं।
स्मृति ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में निमाशा मीपागे की गेंद पर एक रन के साथ 27 रन बनाने के साथ ही महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए। स्मृति यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और कुल चौथी बल्लेबाज हैं।
भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स उनके पहले यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। स्मृति ने हालांकि सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने 281 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। मिताली इस सूची में 291 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चार्लोट और सूजी ने क्रमश: 308 और 314 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।
अन्य न्यूज़












