धमकी के बावजूद पाकिस्तान पहुंचे स्टीव स्मिथ, PSL 2026 से पहले वीडियो वायरल

Steve Smith
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 23 2026 6:25PM

स्टीव स्मिथ तमाम कयासों और धमकी के बावजूद पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलेंगे। दरअसल, पाकिस्तान के सशस्त्र संगठन जमात-उल-अहरार ने हाल ही में स्मिथ, डेविड वॉर्नर और डेरिल मिचेल जैसे विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने की चेतावनी जारी की।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ तमाम कयासों और धमकी के बावजूद पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलेंगे। दरअसल, पाकिस्तान के सशस्त्र संगठन जमात-उल-अहरार ने हाल ही में स्मिथ, डेविड वॉर्नर और डेरिल मिचेल जैसे विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने की चेतावनी जारी की। इस दौरान संगठन ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी तुरंत पीएसएल से अपने नाम वापस ले लें क्योंकि उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं। 

मु्ल्तान सुल्तांस ने भी स्मिथ का वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का स्वागत किया जा रहा है। साथ ही बल्लेबाज ने इस दौरान कहा कि, पाकिस्तान आ गया हूं।  टूर्नामेंट में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलने को लेकर उत्सुक हूं।  

इस संगठन का कहना है कि, मौजूदा सुरक्षा हालात अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर खिलाड़ी पाकिस्तान आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से हटने की सलाह दी गई है। ये भी कहा गया है कि इस धमकी को नजरअंदाज करने के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यहां तक कहा गया है कि मैचों को रद करने कोशिश की जा सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़