PBKS vs MI: सूर्यकुमार यादव के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Suryakumar yadav
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । May 26 2025 10:39PM

सूर्यकुमार यादव ने जारी सीजन में 14 पारियों में 640 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने जारी सीजन में पांच अर्धशतक लगाए हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार यादव ने जारी सीजन में 14 पारियों में 640 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने जारी सीजन में पांच अर्धशतक लगाए हैं। 

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 618 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज सचिन का ये रिकॉर्ड 15 साल तक कायम रहा। 

आईपीएल 2025 में भी सूर्यकुमार यादव ने एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने 605 रन बनाए थे। आईपीएल 2010 के बाद आईपीएल के चौथे सीजन में भी सचिन तेंदुलकर ने काफी रन बटोरे। उन्होंने उस सीजन में 553 रन बनाए। 

बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। सिंमस ने आठवें सीजन में 540 रन बनाए। मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। रोहित ने 538 रन ठोके थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़