IPL Mega Auction का पहला दिन: 74 खिलाड़ियों पर टीमों ने लगाया दांव, 10 ने छुआ 10 करोड़ का आंकड़ा

IPL
प्रतिरूप फोटो

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रूपए में खरीदा था। हालांकि साल 2022 के मेगा ऑक्शन में जमकर पैसे बरस रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर पैसा उड़ाया है।

बेंगलुरू। स्टार खिलाड़ी ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रूपए में फिर खरीदा। मेगा ऑक्शन में भारतीय गेंदबाजों का भी जलवा बरकरार रहा। इस बार कई टीमों ने उभरते हुए स्टार गेंदबाजों पर दांव लगाया।   

इसे भी पढ़ें: हुड्डा-कृणाल से लेकर अश्विन-बटलर तक, IPL नीलामी में दुश्मन बने साथी, जानिए पूरा मामला 

किस खिलाड़ी को किसने खरीदा 

  • आवेश खान को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 10 करोड़ रूपए में खरीदा। वो सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
  • शिवम मावी को कोलकाता ने 7 करोड़ 25 लाख रुपए में फिर से खरीदा। 
  • शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा। इनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था।
  • युवा राहुल त्रिपाठी पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 करोड़ 50 लाख रुपए किए खर्च। 
  • मुंबई इंडियन्स ने साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर 3 करोड़ रुपए खर्च किए। 
  • लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा।
  • राहुल चाहर के लिए पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 25 लाख रुपए किए खर्च।
  • कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • उमेश यादव, इमरान ताहिर, आदिल राशिद, एडम जम्पा, अमित को किसी ने भी नहीं खरीदा। 
  • दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार को 4 करोड़ 20 लाख रुपए में फिर से अपनी टीम से जोड़ा। 
  • इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाइंट्स को 7 करोड़ 50 लाख रुपए देकर खरीदा। 
  • जॉश हेजलवुड को आरसीबी ने 7 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा।
  • लोकी फर्गुसन को गुजरात टाइटन्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपए देकर खरीदा।
  • दीपक चहर को सीएसके ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। 
  • हर्षल पटेल को आरसीबी ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए देकर फिर से खरीदा। इस दौरान आरसीबी के साथ सीएसके भी लगातार बोली लगा रही थी लेकिन अंतत: आरसीबी ने बाजी मार ली।

इसे भी पढ़ें: ठीक हैं आईपीएल ऑक्शनर, अचानक तबीयत बिगड़ने से रुकी थी नीलामी प्रक्रिया 

ईशान किशन पर मुंबई इंडियन्स ने जताया भरोसा

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपए में फिर से खरीदा। इसके पहले श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख रूपए में खरीदा। 

10 खिलाड़ियों ने छुआ 10 करोड़ का आंकड़ा

तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, आवेश खान, वानिंदु हसरंगा और निकोलस पूरन ने 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़