IPL 2026: हार के बाद Vaibhav Sooryavanshi बीच मैदान में बैठकर रोने लगे, केकेआर के इस खिलाड़ी ने संभाला- Video

वायरल वीडियो जिसे पीछे से शूट किया गया है उसमें देखा जा रहा है कि नंबर 3 की जर्सी पहने वैभव निराश और भावुक दिख रहे हैं। कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। इस बीच केकेआर का एक साथी दौड़ता हुआ उनके पास आता है और उन्हें संभालता है।
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने और पहचाने जाने वाले वैभव केकेआर के खिलाफ मैच हारने के बाद बीच मैदान पर अकेले उदास बैठे नजर आ रहे हैं।
कभी खराब शॉट पर आउट होने वाले 15 साल के वैभव केकेआर से मैच हारने के बाद मैदान पर बैठकर फूट-फूटकर रोते दिखे। केकेआर के खिलाफ उनकी टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वो काफी निराश दिखे।
दरअसल, वायरल वीडियो जिसे पीछे से शूट किया गया है उसमें देखा जा रहा है कि नंबर 3 की जर्सी पहने वैभव निराश और भावुक दिख रहे हैं। कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। इस बीच केकेआर का एक साथी दौड़ता हुआ उनके पास आता है और उन्हें संभालता है। कंधे पर हाथ रखकर शायद वो शख्स वैभव को दिलासा दे रहा है कि खेल में कभी हार तो कभी जीत लगी रहती है। 16 सेकंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
टी20 मैचों का रुख चंद मिनटों में कैसे बदल जाता है, रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता राजस्थान के मैच में इसकी एक और बानगी देखने को मिली। मात्र 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के एक समय महज 85 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे।
क्रीज पर बेहद खराब फॉर्म में चल रहे रिंकू सिंह अनुकूल राय के साथ थे। अभी भी 71 रनों की जरूरत थी। रिंकू आखिरकार फिनिशर की भूमिका में दिखे और अनुकूल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर को चार विकेट से जीत दिला दी।
कल का मैच हम जरूर हार गए
— Mukesh मारवाड़ी (@Mukeshbaitu) April 20, 2026
लेकिन ये लड़का सबका दिल जीत गया
Vaibhav Suryavanshi सिर्फ 15 साल का
जिसने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
और मैच के बाद एक कोने में बैठकर रो पड़ा 💔🥹
ये आंसू हार के नहीं बल्कि उस मेहनत के थे
जो जीत के इतने करीब आकर टूट गई.....
जिस मैच में पूरी टीम… pic.twitter.com/U5E3B4I5Mn
अन्य न्यूज़















