T20, Test के बाद अब वनडे से भी संन्यास ले रहे हैं Virat Kohli? इस तस्वीर ने मचाया तहलका

विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। सभी फैंस के मन में अब यही सवाल उठने लगा है कि टी20, टेस्ट की तरह अब कोहली वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे क्या?
दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर में कोहली की दाढ़ी सफेद रंग की दिख रही है जिस पर लोगों ने काफी कमेंट किए हैं। विराट कोहली की उम्र इस समय 36 साल की है और फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अब वो वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले अनुभवी बल्लेबाज ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। यही नहीं उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद टी20 को भी अलविदा कह दिया था। अब फिलहाल वह सिर्फ वनडे क्रिकेट का हिस्सा हैं।
जुलाई 10 को युवराज सिंह ने एक इवेंट होस्ट किया था जिसमें विराट कोहली भी दिखे थे। उन्होंने इस इवेंट में अपनी दाढ़ी को लेकर बड़ा बयान दिया था। कोहली ने कहा था कि, मैंने अभी दो ही दिन पहले अपनी दाढ़ी कलर की है। अब समय आ गया है कि हर चार दिन में मैं अपनी दाढ़ी कलर करता हूं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सभी का मानना था कि वो अपने इस मजाकिया बयान के पीछे की सच्चाई छुपा रहे हैं।
फिलहाल, कोहली टीम इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को तीन मैच की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 19 अक्तूबर से हो रही है।
Virat Kohli clicked with Shash Kiran in London. 📸🤍 pic.twitter.com/ft6mpylxsD
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) August 8, 2025
अन्य न्यूज़















