IPL के बीच किसी दूसरे खेल को खेलने में जुटे Virat Kohli, साथ में पत्नी Anushka ने भी आजमाया हाथ

virat anushka
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 25 2023 6:49PM

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन मुकाबलों में अर्शशतकीय पारी खेली है। वहीं बीते दो मुकाबलों में विराट कोहली का बल्ला शांत रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान की टीम के खिलाफ 23 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था।

पॉवर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में चल रहे है। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अधिकतर हर मुकाबले में विराट कोहली को सपोर्ट करने आ रही अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में दिखती है। हर मुकाबले में अनुष्का की चर्चा होती है। इसी बीच अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ बैंगलोर में दिखाई दी है।

इस दौरान अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली चिल करते दिखे और वो क्रिकेट से कुछ समय निकालकर किसी और खेल पर अपना हाथ आजमाते दिखे। यहां दोनों एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही एक दूसरे कपल के साथ बैडमिंटन में हाथ आजमाते दिख रहे है। दोनों का वीडियो खुब मस्ती भरा है, जिसमें वो छोटे से गेम को एन्जॉय करते दिख रहे है।

कूल लुक में दिखा कपल
इस दौरान अनु्ष्का शर्मा ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिखी। वहीं विराट कोहली व्हाइट और ब्लू टीशर्ट के साथ ट्रैक पैंट में दिखाई दिए। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही इस छोटे से मुकाबले को जीत भी लिया था, जिसके बाद दोनों इस जीत की खुशी मनाते भी दिखे। इस दौरान दोनों ने ही आस पास के लोगों को फिजिकली फिट रहने और फिजिकली एक्टिव रहने के लिए काफी प्रोत्साहित भी किया। 

अनुष्का की चकदा एक्सप्रेस का इंतजार
बता दें कि अनुष्का शर्मा का अपकमिंग प्रोजेक्ट चकदा एक्सप्रेस है। भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर झुलन गोस्वामी के ऊपर बनी ये फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। इस फिल्म की रिलीज के लिए फैंस काफी समय से कर रहे है।

वहीं विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन मुकाबलों में अर्शशतकीय पारी खेली है। वहीं बीते दो मुकाबलों में विराट कोहली का बल्ला शांत रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान की टीम के खिलाफ 23 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। इस मुकाबले में कोहली कमाल नहीं कर सके और गोल्डन डक का शिकार हो गए। हालांकि फाफ डु प्लेसी और मैक्सवेल की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने सात रनों से मुकाबला जीत लिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़