जानें कौन है rj Mahvash? युजवेंद्र चहल के साथ बढ़ी नजदीकियों को लेकर चर्चा में

rj mahvash  with Yuzvendra Chachal
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 10 2025 6:56PM

दरअसल, चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश हाल ही में एक साथ देखे जाने के ही वजह से चर्चा में हैं। साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान दोनों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई। ये पहली बार नहीं है जब दोनों को एक साथ देखा गया हो, लेकिन इस बार चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि हाल ही में चहल और धनश्री का तलाक हुआ है।

टीम इंडिया युजवेंद्र चहल कई समय से काफी चर्चा में है। उनके चर्चा में रहने का क्रिकेट नहीं बल्किन उनकी निजी जिंदगी है। पहले पत्नी धनाश्री के साथ तलाक की खबरें और अब आरजे महवश के साथ लिंकअप की खबरों के कारण वह सुर्खियों में है। दरअसल, चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश हाल ही में एक साथ देखे जाने के ही वजह से चर्चा में हैं। साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान दोनों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई। ये पहली बार नहीं है जब दोनों को एक साथ देखा गया हो, लेकिन इस बार चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि हाल ही में चहल और धनश्री का तलाक हुआ है। 

कौन हैं आरजे महवश?

अलीगढ़ में जन्मी आरजे महवश ने मुस्लिम विश्वविद्याल से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। महवश ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की और रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम का हिस्सा भी रही हैं। उनकी खूबसूरत आवाज ने उन्हें जल्द ही एक लोकप्रिय आरजे बना दिया। 

महवश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वहजल्द ही एक अमेज़न मिनी सो में भी दिखने वाली हैं। 

बता दें कि, पिछले साल क्रिसमस 2024 के दौरान चहल और महवश को साथ देखा गया था। जिसके बाद दोनों के बीच लिंकअप की खबरे वायरल हुईं। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी काफी शेयर की गईं। सोशल मीडिया पर उस वक्त भी काफी चर्चा हुई कि चहल और महवश का अफेयर चल रहा है। 

हालांकि, उस दौरान उड़ी अफवाहों पर महवश ने आगे आकर बयान दिया था। उन्होंने इन सभी खबरों को निराधार बताया और ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि, इंटरनेट पर कुछ लेख और अटकलें घूम रही हैं। ये देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी बेबुनियाद हैं। अगर आप किसी अपोजिट जेंडर के साथ देखे जाते हैं तो क्या इसका मतलब है कि आप उनसे डेटिंग कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि, लोगों को मुश्किल समय में अपने दोस्तों और परिवार के सात शांति से रहने दें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़