वैभव सूर्यवंशी से कप्तान रियान पराग ने किया वादा, CSK के खिलाफ युवा बल्लेबाज ने खेली कमाल की पारी

Riyan Parag and Vaibhav Suryavanshi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 31 2026 1:17PM

आईपीएल 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही मैच में खुद को साबित कर दिया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी जड़ी। इससे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग खुश नजर आए और उन्होंने वादा कर दिया कि वे सारे मैच उनको ही खिलाएंगे।

आईपीएल 2025 के बाद अब आईपीएल 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही मैच में खुद को साबित कर दिया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी जड़ी। इससे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग खुश नजर आए और उन्होंने वादा कर दिया कि वे सारे मैच उनको ही खिलाएंगे। 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद रॉयल्स कप्तान रियान पराग से जब वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछा गया कि आप उन्हें क्या कहेंगे? इसके जवाब में पराग ने कहा कि, मैं उसे यही कहूंगा कि तुम 14 गेम खेलने वाले हो और गेम में चाहे कुछ भी हो तुम्हें इससे परेशान नहीं होना है। मीडिया में जो कुछ भी चल रहा है, उससे तुम्हें परेशान नहीं होना चाहिए। तुम बस मैदान पर जाओ। उसे बैटिंग करना पसंद है। मैंने पक्का किया है कि मैंने कोच को बता दिया है कि उसे जितनी बैटिंग चाहिए, उतनी करने दो और वह जाकर कुछ चीजें करता है। मैं और ध्रुव जब हम चौथे ओर तक वहां बैठे थे, तो हम बस हैरान थे। जैसे कि क्या हो रहा है? जैसे वह ये कैसे कर रहा है? लेकिन फिर मैं उसे अपनी टीम में पाकर बहुत खुश हूं। 

रियान पराग ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और 17वीं गेंद पर वे अपना विकेट खो बैठे। उस समय तक वे 4 चौके और 5 छक्के अपनी पारी में जड़ चुके थे और 52 रन बनाकर राजस्थान के लिए जीत लगभग सुनिश्चित कर चुके थे। 305.88 का स्ट्राइक रेट इस पारी में वैभव का रहा। वे आईपीएल के इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज हैं जो शतक भी जड़ चुके हैं। अर्धशतक भी उन्हीं का सबसे कम उम्र में आया है। पिछले सीजन वे आधे सत्र से खेले थे, लेकिन अब सभी मैचों में नजर आने वाले हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़