मुंबई इंडियंस के जोफ्रा आर्चर नहीं खेल पाएंगे आईपीएल, टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

jofra archer

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि, मुंबई इंडियंस के परिवार जैसे माहौल में आप सुरक्षित महसूस करते हो।आर्चर ने टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस की टीम परिवार की तरह है और परिवार की तरह का माहौल रखने वाली टीमें हमेशा अच्छा करती हैं।

मुंबई। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा जबकि वह इस साल आईपीएल में उपलब्ध नहीं हो सकेंगे और इस खिलाड़ी का कहना है कि टीम का परिवार जैसा माहौल उन्हें सुरक्षित महसूस कराता है। दायीं कोहनी के उपचार के लिये दो बार सर्जरी करा चुके 26 साल के आर्चर चोट से उबरने के लिये इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलेंगे। लेकिन वह भविष्य में फ्रेंचाइजी से जुड़ने की संभावना से काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: मंधाना और हरमनप्रीत का शानदार शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया

आर्चर ने टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस की टीम परिवार की तरह है और परिवार की तरह का माहौल रखने वाली टीमें हमेशा अच्छा करती हैं। इसलिये हैरानी की बात नहीं है कि हमने पांच खिताब अपने नाम किये हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पॉली (कीरोन पोलार्ड) इसमें 10 वर्षों से है, (लसिथ) मलंगा वहां लंबे समय से है, ऐसा ही रोहित (शर्मा) के साथ है। जब आप नये खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ते हो तो ये चीजें आपको सुरक्षित महसूस कराती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़