महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महज 500 रुपये के लिए एक व्यक्ति ने अपने साथी की जान ली

A man killed
Pixabay.com

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 500 रुपये के चलते विवाद में अपने एक साथी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 500 रुपये के चलते विवाद में अपने एक साथी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पनवेल सिटी थाने के निरीक्षक अंजुम भगवान ने बताया कि कबाड़ बीनने का काम करने वाला विकी चिंडालिया आठ अगस्त को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास मृत पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 915 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि विकी रेलवे स्टेशन के पास ही काम करता था और वहीं एक साथी के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि विभिन्न सुरागों तथा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का ध्यान विकी के साथी सचिन शिंदे पर गया और उसे बृहस्पतिवार को उसके गृहनगर औरंगाबाद में पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें: विश्व गुरु का युग शुरू, Modi का नाम बदलने वाले Anthony Albanes भारत क्यों आ रहे हैं?

भगवान के अनुसार, पूछताछ के दौरान शिंदे ने बताया कि विकी ने उससे 500 रुपये लिये थे और हत्या के दिन शराब पीने के दौरान उन दोनों के बीच बहस हो गयी थी। निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी ने कथित रूप से विकी पर चाकू से वार किया और फिर वहां से भाग गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़