बगैर रुके कथक के 1,500 चक्कर लगाकर रचा कीर्तिमान

[email protected] । Apr 28 2016 5:14PM

बगैर रुके कथक के 1,500 चक्कर लगाकर 15 वर्षीय नृत्यांगना ने विश्व कीर्तिमान कायम किया। इस कारनामे को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने आधिकारिक मान्यता दी है।

इंदौर। बगैर रुके कथक के 1,500 चक्कर लगाकर यहां 15 वर्षीय नृत्यांगना ने विश्व कीर्तिमान कायम किया। इस कारनामे को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने आधिकारिक मान्यता दी है। विश्व रिकॉर्ड के कार्यक्रम का आयोजन करने वाली स्थानीय संस्था ‘नृत्यांजलि’ की संचालक प्रतिमा झालानी ने आज बताया कि मुस्कान जैन ने यहां 27 अप्रैल की शाम अपनी प्रस्तुति के दौरान कथक के लगातार 1,500 चक्कर लगाये। इसमें उसे तकरीबन 25 मिनट लगे।

उन्होंने बताया, ‘‘विश्व कीर्तिमान को लेकर हमारा दावा मंजूर करते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने मुस्कान के नाम प्रमाण पत्र जारी किया है। उसके कारनामे को कथक के बगैर रुके सबसे ज्यादा चक्कर लगाने के विश्व कीर्तिमान के रूप में मान्यता दी गयी है।’’ नृत्य गुरु ने बताया कि मुस्कान कथक के चक्कर लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिये उनके मार्गदर्शन में करीब छह महीने से रियाज कर रही थी।

(इस लेख में लेखक के अपने विचार हैं।)
We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़